फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री द्वारा की गई सोना न खरीदने की अपील के बाद चौपट हो रहे सराफा कारोबार से आहत शहर के तहत सराफा व्यापारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध दर्ज कराया।

सराफा व्यापारियों की मांग जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेज कर रोजी रोटी बचाने के साथ साथ संतुलित राष्ट्रीय स्वर्ण नीति निर्माण की मांग की गई।

व्यापारी संकट में भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि प्रधानमंत्री द्वारा सोने के आभूषण न खरीदने के सम्बंध में की गई अपील के बाद सराफा बाजारों व्यापारिक गतिविधियों में अभूतपूर्व गिरावट हो रही है। जिसके कारण छोटे एवं मध्यम व्यपारियों के सामने गम्भीर आर्थिक एवं व्यवसायिक संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि व्यापारी प्रतिदिन अपने प्रतिष्ठान खोलते हैं लेकिन पूरे दिन अत्यंत सीमित एव...