नई दिल्ली, फरवरी 20 -- शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- UPL लिमिटेड ने अपने बिजनेस को लेकर एक अहम ऐलान किया है। कंपनी ने अपने बिजनेस को सरल और फोकस्ड बनाने के लिए कॉरपोरेट पुनर्गठन (restructuring) की घोषणा की है। इसके तहत कंपनी के अलग-अलग एग्री और क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबारों को दो अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियों में संगठित किया जाएगा। कंपनी का अनुमान है कि यह पूरी प्रक्रिया अगले 12 से 15 महीनों में पूरी हो जाएगी।क्या है प्लान? इस योजना के अनुसार, UPL सस्टेनेबल एग्री सॉल्यूशन(UPL SAS) का विलय सीधे UPL में किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अपने भारत स्थित क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार को अलग कर UPL ग्लोबल SAS में डिमर्ज करेगी। इसके अलावा UPL क्रॉप प्रोटेक्शन को भी इसी इकाई में मर्ज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया के बाद बाजार में दो लिस्टेड कंपनियां- UPL और नई ...