कारोबार का झांसा देकर ऐंठे 43 लाख
प्रयागराज, मई 26 -- सिविल लाइंस क्षेत्र के संदीप कुमार समेत 16 लोगों ने वाटर प्यूरीफायर कारोबार से जुड़े तीन कारोबारियों पर 43.19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। चेक बाउंस होने पर पोल खुली। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। संदीप कुमार ने तहरीर में बताया कि बहादुरगंज निवासी फकरुद्दीन शाह उर्फ ओवैस, हामिद और जैद सिविल लाइंस स्थित कार्यालय से जिया इंटरप्राइजेज, हमीर इंटरप्राइजेज और यूआर इंटरप्राइजेज के नाम से वाटर प्यूरीफायर और आरओ स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। आरोप है कि कारोबार और निजी जरूरतों का हवाला देकर लोगों से ऑनलाइन व नगद 43.19 लाख रुपये लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बाद न तो सामान दिया गया और न ही पैसा वापस किया गया। संदीप कुमार और रामजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.