बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता से सीतापुर के एक कारोबारी ने प्लाई कारोबार के लिए दस लाख का निवेश तीस फीसदी हिस्सेदारी पर कराया। शुरुआत में नियत हिस्सेदारी दी गई। बाद में कारोबारी के मन में खोट आ गया। हिस्सेदारी न दिए जाने पर अधिवक्ता ने दरगाह थाने में कारोबारी विश्वासघात की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। दरगाह थाने के सालारगंज निवासी मोहम्मद कलीम हाशमी शहर के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता है। उनसे सीतापुर जिले के तंबौर थाने के काशीपुर रोड शेख टोला निवासी रजिउल इस्लाम पुत्र मोहम्मद अब्दुल सलाम से लखनऊ में मुलाकात हुई थी। वह मोहम्मद कलीम हाशमी से अपने कुछ काम के सिलसिले में मिले थे। इसी दौरान सम्बन्ध बढ़ने पर रजिउल इस्लाम ने लखनऊ स्थित एक प्लाई फैक्ट्री किराए पर लेकर चलाने का प्रस्ताव रखा। मोहम्मद कलीम हाशम...