बलिया, मई 17 -- बलिया। कारोबारी ने पत्नी और पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। सुखपुरा निवासी रवि गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान समय में गड़वार थाना क्षेत्र के त्रिकालपुर में कबाड़ी का दुकान चलाता हूं। आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद को लेकर मेरी पत्नी शालनी, मेरे पुत्र बसन्त गुप्ता व अभिषेक गुप्ता उर्फ आदर्श ने मारपीट कर घायल कर दिया। आवाज सुनकर कुछ राहगीर पहुंचे तो दोनों पुत्र व पत्नी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...