नई दिल्ली, फरवरी 12 -- साकेत जिला अदालत ने कारोबारी समीर मोदी की ओर से दायर मारपीट मामले में उनकी मां बीना मोदी, वरिष्ठ अधिवक्ता ललित भसीन व पीएसओ सुरेंद्र प्रसाद को समन जारी किया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए तीनों आरोपियों सुरेंद्र प्रसाद, बीना मोदी और ललित भसीन को सात मई को अगली सुनवाई के लिए तलब किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनीजा बिश्नोई की अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपपत्र, जांच के दौरान दर्ज बयानों और रिकॉर्ड पर उपलब्ध सामग्री के अवलोकन से प्रथमदृष्टया बीना मोदी और ललित भसीन की संलिप्तता के संकेत मिलते हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि संज्ञान लेने के चरण पर साक्ष्यों का विस्तृत मूल्यांकन आवश्यक नहीं है। रिकॉर्ड पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य आरोपियों के बीच साझी मंशा की ओर संकेत करते हैं, जो मुकदम...