बागपत, जून 10 -- यूपी में बागपत के बड़ौत में मंगलवार कारोबारी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश वरुण लुहारी की भी मौत हो गई है। पिता-पुत्र की हत्या कर भागते समय वरुण लुहारी को लोगों ने पकड़ लिया था और जमकर पिटाई की थी। इसी दौरान भीड़ में ही शामिल किसी व्यक्ति ने उसे दो गोलियां भी मारी थीं। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में दहशत है। आज बड़ौत बंद का भी आह्वान किया गया है। मारे गए कारोबारी सोहन लाल अग्रवाल के बेटे विकास की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। विकास की पत्नी इस समय गर्भवती हैं। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रदेश में लगातार अपराधियों पर नकेल कसने की बातें हो रही हैं, इसके बाद भी दुस्साहसिक वारदातें नहीं रुकने से लोग सवाल उठा रहे हैं।गोलीबारी से दहल उठा था बाजार मंगलवार की शाम ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा...