कौशाम्बी, जून 12 -- सैनी थाना क्षेत्र कमासिन चौराहा पर शुक्रवार की रात फुल्की विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमले में कारोबारी को गंभीर चोट आई है। घायल को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कमासिन निवासी राजू रोज की तरह शुक्रवार को चौराहा में अपना ठेला लगाकर फुल्की बेच रहा था। इसी दौरान फुल्की खाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर संगीता पत्नी अर्जुन, निवासी जनपद जालौन से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर महिला ने आवेश में आकर फुल्की विक्रेता पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- बीच सड़क पर पत्नी को लहूलुहान कर थाने पहुंचा पति, पुलिस को हाथ में दिखाया डरा देने वाला औजार पुलिस ने आरोपी महिला को हिर...