कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
हरिद्वार, अप्रैल 16 -- कनखल थाना क्षेत्र के गणपति धाम में एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विशाल गोयल के रूप में हुई है। विशाल गोयल किराए पर रेस्टोरेंट लेकर कारोबार कर रहा था, लेकिन लगातार नुकसान होने के चलते परेशान था। परिजनों के अनुसार, बीते एक सप्ताह से वह सिडकुल क्षेत्र में नौकरी की तलाश में जा रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। आर्थिक दबाव और बेरोजगारी की स्थिति ने उसे गहरे तनाव में डाल दिया था। कनखल थाने के एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.