फरीदाबाद, मई 3 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। शहर के पंजाबी वाड़ा क्षेत्र में रविवार सुबह एक कारोबारी ने अपने नए मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने एक कारोबारी पर आरोप लगाए हैं। मृतक की पहचान 42 वर्षीय रविंद्र मित्तल उर्फ लाला के रूप में हुई है। वे शहर के मुख्य बाजार में जूता-चप्पल का कारोबार करते थे। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें एक रेडीमेड कपड़ा कारोबारी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन्हीं कारणों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी डीलर ने फंदा लगाकर जान दी पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.