नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पीतमपुरा इलाके में मंगलवार को 80 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान उमराव सिंह के तौर पर हुई है। मंगलोपुरी पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार, उमराव सिंह रियल एस्टेट कारोबारी थे। वर्ष 2013 में बुजुर्ग की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी। वह इस समय खुद अस्थमा और न्यूरो की बीमारी से जूझ रहे थे। बुजुर्ग ने मंगलवार को अपने घर में खुद की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। अचानक फायरिंग की आवाज से घर में भगदड़ मच गई। मृतक के दोनों बेटे रियल एस्टेट कारोबारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...