लखनऊ, जून 16 -- गोमती नगर में कारोबारी ने जिस चालक को घर पर नौकरी दी। उसी चालक ने मालिक और उनकी पत्नी की फोटो हासिल कर उसे एडिट किया। फिर वॉयरल करने की धमकी देकर कारोबारी दंपति से 25 लाख रुपए वसूल डाले। यही नहीं जब दंपति ने उसे नौकरी से निकाल दिया तो मालकिन को व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। रुपए देने से इनकार करने पर आरोपी चालक ने कार सवार तीन दबंगों को उनके घर भेजकर कारोबारी की पत्नी को धमकी दिलवाई। कारोबारी की शिकायत पर गोमती नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गोमती नगर विपुल खंड छह निवासी कारोबारी ने जनवरी में इटौंजा जमखनवा के कीर्तिराज शुक्ला उर्फ अमन शुक्ला को चालक की नौकरी दी। आरोप है कि नौकरी के दौरान अमन ने उनकी और पत्नी की फोटो किसी तरह से अपने मोबाइल में हासिल ...