कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- कोखराज के कसिया पश्चिम में मटर-पनीर लेने गए कारोबारी को स्थानीय युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं सिर पर सरिया से प्रहार किया। इससे सिर फट गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कसिया पश्चिम निवासी हिमांशू राजपूत पुत्र देशराज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह जूता-चप्पल बेचने का कारोबार करता है। रविवार की शाम को वह मटर-पनीर खरीदने बाजार गया था। इसी दौरान वहां गोलू सरोज पुत्र रामबहोरे ने किसी बात पर उसे गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर गोलू सरोज ने अपने आधा दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद घेरकर उसको बेरहमी से पीटा गया। गोलू सरोज ने उसके सिर पर सरिया से प्रहार किया, इससे उसका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.