कारोबारी को नशीला पदार्थ देकर करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव लिखवाई, एक ही मामले में दूसरा केस दर्ज
नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- कानपुर, संवाददाता। कानपुर के कारोबारी प्रणवपत सिंहानिया को होटलों में बंधक बनाकर नशीला पदार्थ देकर उसकी करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव लिखवाने और रुपये फिर से अपने नाम ट्रांसफर करा लेने के आरोप में दूसरा मुकदमा नजीरबाद पुलिस ने दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर 9 नामजद समेत 10 को आरोपी बनाया गया है। प्रणव ने आरोप लगाया था कि नशीला पदार्थ देकर उसकी 30 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति का महज 6.21 करोड़ रुपये में बैनामा करा लिया गया। इससे कारोबारी की तहरीर पर स्वरूपनगर पुलिस ने 27 अक्तूबर को चार नामजद समेत आठ से 10 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर बिल्डर सुयश अस्थाना, बृजेन्द्र नाथ मिश्रा उर्फ बेबी बिल्डर और दवा कारोबारी श्रीराम मिश्रा उर्फ रमित मिश्रा को जेल भेज चुकी है। सुयश का पिता अनूप अस्थाना फरार है। कालपी रोड के रहने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.