मुरादाबाद, जनवरी 13 -- मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी अलवीना बेकर्स के संचालक मोहम्मद असद की कार रोककर दबंगों ने धमकी देकर दस लाख की रंगदारी मांगी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने एफआईआर के आदेश दिए हैं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी निवासी कारोबारी मोहम्मद असद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि अलवीना बेकर्स के नाम से उनकी व्यापारिक चेन है। असद ने बताया कि नागफनी थाना क्षेत्र के डहेरिया निवासी अपराधिक प्रवृत्ति का एक व्यक्ति उसका बेटा व साथी दबंगई दिखाकर रंगदारी मांग रहे हैं। मोहम्मद असद के अनुसार 22 दिसंबर को रात 11:15 बजे वह अपने परिवार के साथ मझोला क्षेत्र के मानसरोवर से लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपियों ने उनकी कार के आगे अपनी थार लगाकर रोक लिया। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि यदि ...