नोएडा, अगस्त 4 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। टेलीग्राम के माध्यम से आपत्तिजनक तस्वीरें भेजकर एक व्यक्ति को डराया गया। उसे जेल जाने का डर दिखाकर छह लाख 31 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपना कारोबार करते हैं। चार जून 2024 से 24 अप्रैल 2025 तक उन्हें ब्लैकमेल किया गया और जेल जाने का डर दिखाया गया। पीड़ित का दावा है कि टेलीग्राम के माध्यम से उसके पास आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं और ब्लैकमेल किया जाने लगा। बदनामी से बचने के लिए कुछ लोगों द्वारा रकम ट्रांसफर करने को कहा गया। ठगों ने कहा कि अगर रकम नहीं मिली तो आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल कर ...