रुडकी, मार्च 19 -- केमिकल कारोबारी को गोली मारने के मामले एसएसपी की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। दोनों टीम में आरोपी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। वहीं बुधवार के देर रात फॉरेंसिक जांच टीम में मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा विहार कॉलोनी निवासी केमिकल कारोबारी दीपेंद्र कुमार बुधवार की देर शाम वह पूर्वी अंबर तालाब स्थित रघुनाथ के प्लॉट के पास एक दुकान से दूध लेकर पैदल घर जा रहे थे। जैसे ही वह रघुनाथ के प्लॉट के पास पहुंचे तभी पीछे से आए एक व्यक्ति ने उनपर तमंचे से फायर कर दिया था। गोली उनकी कमर में लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...