हापुड़, जून 22 -- जनपद के प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल को रंगदाने और जान से मारने की धमकी देने वाले कुख्यात गैंगस्टर श्याम प्रताप को पुलिस ने मात्र चार घंटे के अंदर पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। बताया गया कि आंधे घंटे के अंदर गैंगस्टर ने 15 बार कॉल किया था। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई थी। जनपद के प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी अपने परिवार के साथ मोहल्ला गिरधारी नगर में रहते हैं।

पुलिस कार्रवाई पुलिस के अनुसार नरेंद्र अग्रवाल का पोता सिद्वांत सोमवार की रात करीब 11 बजे अपने एक मित्र के साथ घर से बाहर गया था। करीब साढ़े ग्यारह बजे वह वापस घर लौटा। जैसे ही वह मुख्य गेट पर पहुंचा और गेट खोलवाने लगा। चौकीदार श्याम कुमार सेठ ने गेट खोला तो घर के पास पहले से ही ...