चित्रकूट, दिसम्बर 18 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी स्थित पुरानी बाजार के पास गुरुवार को खोले गए कपड़े के शोरूम में संचालक की तरफ से लुभावने वादे करने से खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया में इसे वायरल करने की वजह से स्थानीय के अलावा दूसरे कस्बों से भी लोग पहुंच गए। देखते ही देखते शोरूम से लेकर हाईवे तक भीड़ एकत्र हो गई। संचालक ने एक हजार रुपये में 10 शर्ट देने का संदेश सोशल मीडिया में वायरल किया था। लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। जिससे लोगों में काफी आक्रोश रहा। इसके साथ ही हाईवे में जाम की स्थिति बन गई। जानकारी पर पहुंचे यातायात प्रभारी व कोतवाली पुलिस ने किसी तरह भीड़ को हटाया और शोरुम बंद कराया। इसके बाद ही जाम खुल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...