मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- कटघर थाना पुलिस ने कारोबारी के घर में घुसकर बंकूद के बल पर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों पर गैंगस्टर लगाई है। एसएचओ की ओर से इस संबंध में चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एसएचओ कटघर विनोद कुमार की ओर से थाने में पंडित नगला निवासी शकीबुल, विशाल उर्फ करोना, वारिस उर्फ चुल्ली और उवैश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ये चारों गिरोह बनाकर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। एसपी सिटी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना शकीबुल है। तीनों अन्य आरोपी उसके इशारे पर वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने इसी साल अप्रैल माह में पंडित नगला क्षेत्र के जिगर कंपाउंड निवासी पीलत व रियल एस्टेट कारोबारी हाफिज शम्सुल रहमान के घर लूट की वारदात को अंजाम दिय...