कारोबारी के यहां डाका: पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनामी डकैत को दबोचा
हापुड़, जून 18 -- जनपद के प्रमुख कारोबारी के यहां डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई धनराशि में से 1.92 लाख रुपये, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। इस वारदात में शामिल एक अन्य 50 हजार रुपये का बदमाश अभी फरार है। जिसकी पुलिस टीमें तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जनपद के प्रमुख कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर पर एक जून को चार हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर सवा किलो आभूषण, नगदी, बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया था। रविवार की रात को थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक और एसओजी की संयुक्त टीम ने सुल्तानपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद दो घायल बदमाश समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.