गुड़गांव, मार्च 5 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। जेल में बंद कारोबारी के नाम पर छह करोड़ रुपये का लोन लेने का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि जब पीड़ित जेल में था, तब आरोपियों ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लेकर रुपये हड़प लिए। सेक्टर-48 निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2018 के बीच एक मामले में न्यायिक हिरासत (जेल) में थे। सुशील का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए उनके भाई , भाभी और भतीजे ने बड़ी साजिश रची। चूंकि वे पहले साथ में बिजनेस करते थे, इसलिए सुशील के तमाम दस्तावेज उनके भाई के पास ही थे। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने एक निजी बैंक सहित अन्य फाइनेंस कंपनियों से उनके नाम पर कुल छह करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.