गुरुग्राम, जुलाई 10 -- गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 में गुरुवार देर रात फिरौती की रकम नहीं मिलने पर एक बड़े कारोबारी के घर को निशाना बनाने आए शूटरों और पुलिस के बीच आमने-सामने हुई मुठभेड़ में दीपक नादंल गैंग के 4 शूटर मारे गए जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो गुरुग्राम में देर रात हुआ यह ऑपरेशन किसी क्राइम फिल्मी सीन जैसा था। हमलावरों ने कैमरे में कारोबारी के घर पर की गोलीबारी को रिकॉर्ड किया था। 'एनडीटीवी इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब एक स्थानीय व्यापारी के घर पर गोलियां चल रही थीं तो हमलावरों में से एक अपने मोबाइल से हमले का वीडियो बना रहा था। बदमाश की ओर से मुठभेड़ को रिकॉर्ड किए जाने का मकसद विदेश में बैठे अपने आका को पूरी ...