गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अशोक नगर में बीते 17 नवंबर को महिला कारोबारी के बंद मकान में लाखों की चोरी एक ही परिवार के गिरोह ने की थी। सिहानी गेट पुलिस ने गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए सरगना, उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से नगदी-जेवर समेत करीब 25 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि सिहानी गेट थानाक्षेत्र में रहने वाली अंबर परिधि सहाय आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार करती हैं। बीते 17 नवंबर को वह परिवार के साथ बाहर गई थीं। घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी गार्ड सुरेंद्र पाल पर थी। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान खंगालकर लाखों की नगदी-जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। अंबर परिधि सहाय ने गार्ड सुरेंद्र पर शक जाहिर करते हुए 18 नवंबर को केस दर्ज कराया था। घटना क...