नोएडा, सितम्बर 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 19 कारोबारियों के आश्रितों को दुर्घटना बीमा योजना की राशि दी गई है। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर के अनुसार 26 आवेदनों में से छह आवेदन कारोबारी के दुर्घटना में मृत्यु न होने के कारण अस्वीकार कर दिए गए। राज्य जीएसटी विभाग गौतमबुद्ध नगर के अनुसार योजना लागू होने से लेकर अभी तक 26 आवेदनों में से एक लंबित है। छह आवेदन अस्वीकार हो चुके हैं। अपर आयुक्त राज्यकर गौतमबुद्ध नगर जोन नोएडा ग्रेड वन परीक्षित खटाना ने कहा कि कारोबारियों के हित में मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना चल रहा है। इस योजना का लाभ उन्हीं को मिला है, जिनका जीएसटी में पंजीयन हो। पंजीकृत व्यापारी की यदि किसी दुर्घटना में मौत होती है तो आश्रित को 10 लाख रुपये दिया जाता है।पंजीकृत व्यापारी की यदि दुर्घटना में मौत होती...