कारोबारी की मौत में पूर्व मंत्री ने कार्रवाई की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- बीज कारोबारी की संदिग्ध दशा में नहर में मिली लाश के मामले में पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने शनिवार को मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। अधिकारियों से बात कर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की मांग की। आसपुर देवसरा थानाक्षेत्र के अकारीपुर तिवरान निवासी ओम प्रकाश पटेल दयालगंज बाजार में बीज भंडार चलाता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम बृजेश यादव व उमाशंकर निवासीगण धरौली के साथ ओम प्रकाश दुकान से निकला तो घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसका शव सूखी नहर में मिला था। उसके साथ घायल अवस्था में मिले बृजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उमाशंकर व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उमांशकर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ और मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.