वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के गोरखपुर में एक सीमेंट कारोबारी की मौत के बाद उसके कर्मचारी की नीयत खराब हो गई। कर्मचारी ने 35 लाख रुपए हड़प लिए। कारोबारी की विधवा ने हिसाब मांगा तो कर्मचारी ने बड़ी बेशर्मी से कहा कि वह उससे शादी कर ले। महिला ने अब कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद आरोपी कर्मचारी ने कारोबार से जुड़े 35 लाख रुपये हड़प लिए और अब रुपये लौटाने के बजाय उससे शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले कैंसर से पीड़ित उनके पति की मौत हो गई। पति की बीमारी और इलाज के दौरान कारोबार की देखरेख कर्मचारी के जिम्मे थी। इसी दौरान आरोपी ने विश्वास का गलत फायदा उठाते हुए अलग-अलग खातों और लेनदेन के जरिए करीब 35 लाख रुपये अपने पास रख लिए। यह भी पढ़े...