कारोबारी और उसके बेटे पर चोरी की रिपोर्ट
बरेली, जून 7 -- कोर्ट के आदेश पर कारोबारी और उसके बेटे के खिलाफ थाना प्रेमनगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह रिपोर्ट भोजीपुरा के गांव बुझिया शुमाली निवासी जय कुमार गंगवार ने अलखनाथ मंदिर के सामने रहने वाले कारोबारी शिवकुमार अग्रवाल और उसके बेटे अंकित अग्रवाल पर लिखाई है। जय कुमार का कहना है कि वह इंदिरानगर में टिल्लू एरोमेटिक्स के नाम से मेंथा एवं सुगंधित तेलों की फर्म चलाता है। उसका गोदाम श्यामगंज में मधुवन टाकीज के पास है। एक नवंबर 2025 को उसके गोदाम से शिवकुमार और अंकित ने मेंथा ऑयल निकाल लिया लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसी बीच जीएसटी के एसआईबी विभाग ने शिवकुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर उसके गोदाम से चोरी किया गया 10480 किलोग्राम मेंथा ऑयल और 1980 किलोग्राम सिंथेटिक पिपरेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.