महोबा, मार्च 14 -- महोबा, संवाददाता। पत्थर उद्योग नगरी कबरई में आयकर विभाग की छापामार अभियान का सिलसिला जारी है। चौथे दिन टीम ने पहाड़ों में पहुंचकर ड्रोन आदि से जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार की है। सूत्रों की मानें तो टीम को कर्मचारियों सहित क्रशर कारोबार में करोड़ों के लेन देन की जानकारी मिली है। टीम जांच रिपोर्ट शासन स्तर पर भेजने की बात कह रही है। उधर कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। कबरई में क्रशर प्लांटों में आयकर विभाग के छापे मारे जा रहे है। चौथे दिन शनिवार को टीम पहाड़ों में पहुंची। दिलीप सिंह और सोमेश भारद्वाज से जुड़े कारोबारियों के यहां भी छापा मारे जा रहे है। सूत्रों की माने तो दिलीप सिंह ने एक दशक में ही करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। दिलीप सिंह पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के भी करीबी रहे और बाबू सिंह के क...