नोएडा, मई 10 -- नोएडा। सेक्टर-104 स्थित एक रेस्तरां के बाहर खड़ी तीन कारों को निशाना बनाकर बदमाश लैपटॉप, बैग और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक इकोसिटी सोसायटी निवासी राहुल सिंह ने बताया कि वह बीते चार मई की शाम परिवार के साथ सेक्टर-104 में डिनर करने पहुंचे थे। उन्होंने रेस्तरां के बाहर अपनी कार पार्क की थी। डिनर के बाद लौटने पर कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा लैपटॉप सहित अन्य सामान गायब थे। इसी दौरान पास में खड़ी राकेश और सुनील की कारों को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। यह भी पढ़ें- सावधान! गुरुग्राम में आधा दर्जन कार के टायर-रिम उड़ा ले गए चोर, ईंटों के सहारे छोड़ा दोनों कारों के शीशे तोड़कर बैग और दो लैपटॉप चोरी क...