नोएडा, मई 17 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज तीन थाना क्षेत्र के एफएनजी विहार में मंगलवार रात चोरों ने पांच कारों के शीशे तोड़कर उनमें रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। एफएनजी विहार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि कॉलोनी में उनके जीजा की कार समेत संतोष, सोनू कुमार, इंद्र कुमार और नेमपाल की गाड़ियां घरों के बाहर खड़ी थीं। देर रात बदमाशों ने पांचों कारों को निशाना बनाया। चोरों ने कारों के शीशे तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। बदमाश एक कार से टूल किट और करीब 30 हजार रुपये नकद भी ले गए। इसके अलावा अन्य गाड़ियों से भी कीमती सामान चोरी हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...