हापुड़, अप्रैल 1 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में आंबेडकर चौक के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से एक अन्य कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में दो लोगों घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में गांव गोहरा आलमगीरपुर निवासी महेश ने बताया कि 24 मार्च की रात करीब दस बजे वह अपनी कार से दोस्तों के साथ ततारपुर से बाबूगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ स्थित आंबेडकर चौक के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक अन्य कार के चालक ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी क्षतिग्रस्त होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।दुर्घटना में महेश कुमार और उनका साथी सतीश घायल हो गए। किसी तरह दोनों ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि आरोपी कार चालक कार मौके प...