बलिया, अप्रैल 10 -- नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगरा-गड़वार मार्ग के सलेमपुर ईंट-भट्ठा के पास शुक्रवार की शाम दो कारों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से पीएचसी बछईपुर भेजकर उपचार कराया। वहां से एक की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बलिया शहर के निवासी 40 वर्षीय पीयूष तिवारी अपने साथी 35 वर्षीय मयंक के साथ किसी काम से नगरा आ रहे थे। जबकि रसड़ा कोतवाली के नागपुर डेहरी निवासी 60 वर्षीय रमाशंकर शर्मा अपने रिश्तेदार 30 वर्षीय चंदन शर्मा के साथ कार से अपने घर जा रहे थे। सलेमपुर ईंट भट्ठा के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक कार सड़क किनारे, जबकि दूसरी सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस ...