बुलंदशहर, मार्च 13 -- टोल प्लाजा पर कार चालकों के लिए वार्षिक पास महंगा कर दिया गया है। अब कारों का वार्षिक पास 3000 रुपये के स्थान पर 3075 रुपये का हो जाएगा। नए शुल्क एक अप्रैल से लागू होंगे।लुहारली टोल प्लाजा के मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से वार्षिक पास की दरों में संशोधन किया गया है। इसके तहत गैर-व्यावसायिक वाहनों (कार, जीप व वैन) के लिए जारी होने वाला वार्षिक पास 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि यह वार्षिक पास एक वर्ष अथवा 200 बार टोल पार करने तक मान्य रहता है, जो भी पहले पूरा हो जाए। पास बनवाने के लिए वाहन में वैध और कार्यशील फास्टैग होना अनिवार्य है। टोल प्रबंधन को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...