बिजनौर, अप्रैल 1 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर में कारोबारी तालिब बंधुओं और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से हाथापाई होने लगी। घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कराने की कोशिश की। लेकिन बात बढ़ती चली गई। तालिब बंधुओं ने पूर्व सांसद के गनर की राइफल छीनने का भी प्रयास किया गया। साथ ही उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की कोशिश हुई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के चांदपुर की है। बुधवार की शाम को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालिब की आरा मशीन पर पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह जांच के लिए पहुंच गए। जांच को लेकर कारोबारी तालिब बंधू में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों पक...