मुंगेर, फरवरी 26 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मंगलवार की सुबह देवघरा के समीप झाड़ी में मिले संग्रामपुर निवासी कारू यादव के दूसरे दिन बुधवार को मृतक की मां प्रमिला देवी ने टेटियाबंबर थाना में आवेदन देकर, तीन लोगों क्रमशः संग्रामपुर निवासी अजीत कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव एवं बिंदु देवी को नामजद किया है। आवेदन में बताया गया है कि, इन तीन लोगों के साथ कारू यादव देवघरा मेला देखने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मृतक की मां द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। मृतक कारू यादव 17 फरवरी को घर से देवघरा मेला देखने निकला था, इसके बाद से ही वह लापता था। मंगलवार को देवघरा के समीप झाड़ी से उसका शव बरामद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल करते हुए एफएसएल...