कटिहार, सितम्बर 4 -- कटिहार, एक संवाददाता कोलासी पुलिस शिविर क्षेत्र में कारी कोसी नदी से बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के अचोकोपा निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है। महिला का शव मिलने के बाद से उसकी पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी थी। पहचान होने के बाद मामले में एक नई कड़ी जुड़ गई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मोहन रजक कोलासी पुलिस शिविर की पुलिस के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान कंचन देवी के रूप में की। मोहन रजक ने बताया कि कंचन देवी पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र के अचोकोपा की रहने वाली थी, जबकि उसका मायका कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर में है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: भूतही नदी से बुजुर्ग महिला का शव बरामद परिजनों के अनुसार कंचन देवी 31 अगस्त क...