पूर्णिया, सितम्बर 7 -- रूपौली, एक संवाददाता। कारी कोसी नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से रूपौली प्रखंड के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में हालात बिगड़ने लगे हैं। नदी का पानी कई पंचायतों में फैलने से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगहों पर सड़कों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। कारी कोसी के जलस्तर में वृद्धि से भौवा परवल, कोयली सिमरा पूरब व पश्चिम, विजय लालगंज, विजय मोहनपुर और कांप पंचायत प्रभावित होने लगी हैं। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को हो रही है। कोयली सिमरा पूरब पंचायत के कोसकीपुर गांव में कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। समाजसेवी गुलशन कुमार ने बताया कि गांव के अधिकां...