लातेहार, मई 21 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में प्रखंड की गणेशपुर पंचायत के कारीमाटी गांव में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कल से किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान 23 मई से शुरू होगा। महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलशयात्रा के साथ किया जायेगा। आयोजन समिति के अनुसार महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...