पटना, दिसम्बर 29 -- कड़ाके की ठंड के बावजूद भी गांधी मैदान में आयोजित कारीगरी हाट - बिहार 2025 में लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा। सोमवार को जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार ने मेले का अवलोकन किया। उन्होंने कारीगरों, महिला उद्यमियों और एफपीओ प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके उत्पादों की गुणवत्ता और विपणन क्षमता की सराहना की। मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए 20 स्टॉलों पर बिहार की महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, हस्तकरघा एवं घरेलू उपयोग के उत्पाद खूब बिक रही है। राज्य के मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से आफताब आलम की उपस्थिति में विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता हेतु पाठ्य सामग्री आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। आयोजकों के अनुसार मेले में अब तक कुल बिक्री 40 लाख रुपये की हो चूकी है। कार्यक्रम में अंबपाली हस्तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.