कारीगर ने हड़पे सोने के जेवर, केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- प्रतापगढ़। शहर के श्याम बिहारी गली में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले रामचंद्र सोनी से जेवर बनाने के लिए एक कारीगर 334 ग्राम सोना ले गया था। बाद में उसने जेवर नहीं दिया। कई बार तकादा करने पर कुछ जेवर दिए, लेकिन 228 ग्राम सोना हड़प लिया। पीड़ित रामचंद्र ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से शिकायत की। जिसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने अवध बिहारीलाल रोड के रंजीत सोनी, नवनीत, उमाशंकर, जयशंकर सोनी और शिवशंकर सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.