झांसी, मई 8 -- झांसी,संवाददाता उत्तर प्रदेश सरकार माटी कला से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को निशुल्क विद्युत चाक दे रही । तीस दिवसीय कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमे हिस्सा लेने के लिए 15 मई तक आवेदन कर सकेंगें। यह भी पढ़ें- माटीकला एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार को मांगे गए आवेदन योजना का विवरण उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड झांसी में विकास कार्यक्रम के अंतर्गत माटीकला टूल किट वितरण योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 में 30 लाभार्थियों को टूल किट यानि विद्युत चालित चाक का वितरण करेगा। योजना के अंतर्गत निशुल्क विद्युत चालित चाक प्राप्त करने के लिए 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं।पहले के लाभार्थी उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड इस योजना को वर्ष 2019 से चला रहा है और योजना के अंतर्गत झांसी जिले में अभी तक 210 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा चुका है। योजन...