मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड सभागार में गुरुवार को एमएसएमई विकास कार्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड से चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाले लगभग 100 कारीगरों को उनके कौशल को बाजार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। एमएसएमई मुजफ्फरपुर के निदेशक आरके चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थी कारीगरों और शिल्पकारों को सशक्त बनाने की दिशा में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर आरडीएसई पटना के संयुक्त निदेशक आरसी मंडल, जिला उद्योग केंद्र मुजफ्फरपुर के महाप्रबंधक परिमल कुमार सिन्हा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.