सासाराम, मई 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधान परिषद की कारा सुधार समिति अध्यक्ष व गोपालगंज एमएलसी राजीव कुमार व समिति संयोजक सह बेतिया एमएलसी सौरव कुमार ने बुधवार को मंडल कारा सासाराम का निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुधारात्मक गतिविधियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन, प्रधान प्रोबेशन पदाधिकारी प्रशांत कुमार विष्ट, अब्बू आजमी, अहमद अंसारी आदि भी थे। यह भी पढ़ें- कारा सुधार समिति ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...