जहानाबाद, अप्रैल 11 -- मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश समिति ने मंडल कारा के सुरक्षा का लिया जायजा काको, निज संवाददाता। मंडल कारा, जहानाबाद में शनिवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में गठित समिति ने सुरक्षा अंकेक्षण किया। इस दौरान कारा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बंदियों के पलायन की आशंका को रोकने तथा सुरक्षा तंत्र को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान समिति ने कारा की परिमिति (बाहरी) दीवार को तीन फीट तथा महिला वार्ड की दीवार को करीब चार फीट ऊंचा करने का सुझाव दिया। इसके अलावा कारा परिसर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए दो हाई मास्ट टावर लगाने की आवश्यकता बताई गई। समिति ने कारा में कार्यरत कर्मियों की संख्या बढ़ाने, सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता में वृद्धि करने और उनकी...