कारागार में बंदी की मौत के मामले में बैठी मजिस्ट्रियल जांच
बांदा, जून 17 -- बांदा। मंडल कारागार में रेप के आरोपी बंदी द्वारा गैस गोदाम में फांसी लगाकर खुदकुशी के मामले में जिला मजिस्ट्रेट अमित आसेरी ने मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम नमन मेहता को जांच के लिए नामित किया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के अरखन पुरवा निवासी अभिषेक सिंह पुत्र विश्राम ने 15 वर्षीय चचेरी बहन को बहलाकर ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक को पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सों की विभिन्न धाराओं में 11 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 11 जून शाम 03 बजे बंदी ने गैस गोदाम में अंगौछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 3.20 बजे जेल के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद जेल अधीक्षक ने मामले में लापरवाही पर जेल वार्डर (बंदी रक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.