बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम के 20वें चरण के तहत मंगलवार को जिला कारागार में चार दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का आयोजन इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन, इंडियन योगा एसोसिएशन, इंडियन योगा फेडरेशन, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉलिस्टिक हेल्थ एवं योग स्पोर्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में 100 से अधिक बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। योग गुरु डॉ. वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने कारागार में निरुद्ध बंदियों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। शिविर की शुरुआत यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं से हुई, जिसमें ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटि चालन और जानू चालन का अभ्यास कराया गया। इसके बाद बंदियों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्र...