लखनऊ, अक्टूबर 26 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक उपेन्द्र सिंह बघेल ने निर्देश दिए हैं कि कारागारों में निरुद्ध बंदियों के साथ गरिमा, सम्मान एवं मानवीय संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाना सर्वाधिक जरूरी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कारागारों में बंदियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किए जाने के प्रयासों की सराहना की। इसके अतिरिक्त, कारागारों की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सीसीटीवी प्रणाली की भूमिका की भी प्रशंसा की।

बंदियों के मानवाधिकार और कल्याण पर बैठक उपेंद्र सिंह बघेल और डीजी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं पी.सी. मीना के मध्य सोमवार को कारागारों में निरुद्ध बंदियों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं उनके कल्याण के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप महानिरीक्षक कारागार प्रदीप गुप्ता द्वार...