नोएडा, फरवरी 23 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। उन्होंने नशा मुक्ति पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक मंचित कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। छात्र इकाई में काराकोरम दल ने पहला, कैलाश ने दूसरा और अरावली ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा इकाई में रानी लक्ष्मीबाई दल प्रथम, सोफिया कुरैशी दल द्वितीय व मैरीकॉम दल तृतीय रहा। इस दौरान प्रचार्य दिनेश चंद ने छात्रों के सेवा-भाव, अनुशासन की सराहना करते हुए समाजसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...