काराकाट में प्रतिभा सम्मान समारोह में 19 सफल अभ्यर्थी हुए सम्मानित
सासाराम, जून 17 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। काराकाट प्रखंड के बेलवाई स्थित अवधेश नगर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में बुधवार को युवा कमिटी बेलवाई के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित 19 अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू सिंह, भिखारी सिंह, रमेश कुमार फौजी, मनान सर, औरंगजेब आलम तथा बिजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन लव कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और मेहनत व लगन के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.